Akshay Kumar-Sajid Khan Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अलग-अलग तरह की फिल्मों में नजर आ रहे हैं। अब उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है। एक्टर एक बार फिर अपने पुराने दोस्त और डायरेक्टर साजिद खान (Sajid Khan) के साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों की यह जोड़ी करीब 14 साल बाद एक साथ लौटेगी। इस बार प्रोजेक्ट का अंदाज एक्शन या सीरियस कहानी वाला नहीं, बल्कि पूरी तरह हंसाने-गुदगुदाने वाला बताया जा रहा है। फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी है और इसकी कहानी भी काफी मजेदार होने वाली है। अक्षय कुमार के साथ ये एक्ट्रेसेस और एक्टर भी नजर आने वाले है।
अक्षय कुमार की नई फिल्म को लेकर आया अपडेट (Image Source: Filmfare)
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:मां Sunita Ahuja पर Komal Rani के बयान को लेकर Tina Ahuja से हुआ सवाल, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब
अक्षय कुमार के हाथ लगी नई फिल्म
एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अक्षय कुमार की नई फिल्म है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, आर माधवन अब साजिद खान की अगली कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में जमकर हंसी-मजाक होगा। इसकी कहानी मिडिल एज के कुछ लोगों के आसपास घूमेगी और इसे बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। रिपोर्ट में फिल्म को ऐसी कॉमेडी बताया गया है, जिसमें गलतफहमियों की वजह से एक के बाद एक मजेदार हालात पैदा होते हैं। आर माधवन कई प्रोजेक्ट्स में अपनी कॉमेडी का टाइमिंग दिखा चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में उनका किरदार पहले निभाए गए उनके रोल्स से काफी अलग होगा। यानी इस बार उन्हें एक नए अंदाज में देखने को मिल सकता है। इस फिल्म के जरिए आर माधवन और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पहली बार साजिद खान (Sajid Khan) की पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म में साथ काम करेंगे। इससे पहले दोनों केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) में साथ नजर आए थे।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Vicky Kaushal की Mahavatar में कौन बनेगी हीरोइन? श्रद्धा-हरनाज के बाद इस एक्ट्रेस का नाम आया सामने
दिशा पाटनी और श्रीया सरन की भी एंट्री
फिल्म की कास्ट में दो बॉलीवुड एक्ट्रेसेज भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दिशा पाटनी (Disha Patani) और श्रीया सरन (Shriya Saran) इस अनटाइटल्ड फिल्म में लीडिंग लेडी के तौर पर नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी फिल्म में अक्षय कुमार और आर माधवन के किरदारों के साथ दिखाई देगी। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग लंदन में साल 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में शुरू हो सकती है। साजिद खान फिलहाल ‘हीरो की हॉररिन’ (Hero Ki Horrorine) पर काम कर रहे हैं।
