Bade Miyan Chote Miyan Postponed: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को रिलीज से पहले अब पोस्टपोन कर दिया गया है, फिल्म पहले जहां 10 अप्रैल 2024 को रिलीज होने वाली थी, अब यह फिल्म एक दिन बाद 11 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बड़े पर्दे पर रिलीज होने से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग कलेक्शन को लेकर भी ठीक ठाक रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। हालांकि फिल्म के पोस्टपोन होने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगी है और फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं।
Bade Miyan Chote Miyan Postpone Reason Revealed- Exclusive
यह भी पढ़ें- BMCM Advance Booking Collection: रिलीज से पहले ही इतना कमा चुकी है अक्षय-टाइगर की फिल्म, मिलेगी जबरदस्त शुरुआत!
फिल्म को 11 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज किया जा रहा है, जिससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को इससे काफी फायदा भी मिलने वाला है। अब फिल्म के पोस्टपोन होने की खबर पर बड़े मियां छोटे मियां के निर्देशन अली अब्बास जफर ने रिएक्ट करते हुए इसके पीछे की असली वजह हमें बताई है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
ईद की वजह से पोस्टपोन हुई फिल्म
जूम से एक्सक्लूसिव बातचीत में अली अब्बास जफर ने बताया, 'फिल्म को पोस्टपोन करने का एक ही कारण हैं वो ईद है, सोमवार को ही यह पता चला है कि ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसी वजह से अब फिल्म को भी हम ईद पर ही रिलीज कर रहे हैं।'
बता दें कि 'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ ही अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' भी 11 अप्रैल को ही रिलीज हो रही है, दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाला है। जिसको लेकर दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं।
