परेश रावल की एंट्री पर अक्षय कुमार ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'छोटी-छोटी खुशियों के पल...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 30, 2025, 12:43 PM IST

Akshay Kumar Post on Hera Pheri 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म 'हीरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) में परेश रावल (Paresh Rawal) की दोबारा एंट्री पर खिलाड़ी कुमार ने एक पोस्ट किया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं अक्षय कुमार की पोस्ट में क्या लिखा है।

Akshay Kumar Post on Hera Pheri 3: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हीरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले खबर आई थी परेश रावल (Paresh Rawal) ने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इस खबर के बाद फिल्म की टीम और परेश रावल के बीच विवाद शुरू हो गया। परेश रावल के इस फैसले ने लोगों को भी हैरान कर दिया। लेकिन अब इन सब के बाद अब परेश रावल की दोबारा फिल्म में एट्री होने जा रही है। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। अक्षय कुमार ने भी परेश रावल की एंट्री होने की खबर सामने आने के बाद एक पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

Akshay Kumar Post on Hera Pheri 3

परेश रावल की एंट्री पर अक्षय ने शेयर किया पोस्ट

अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'हीरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म में परेश रावल की दोबारा एंट्री होने पर एक पोस्ट एक क्रिप्टिक शेयर की है। इस पोस्ट में अक्षय कुमार ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'जीवन में हम छोटी-छोटी खुशियों के पल इकट्ठा करते हैं। यही हमारी असली दौलत है। जोर से हंसो, गहराई से प्यार करो और इन पलों को संजो लो।' अक्षय कुमार की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।

End of Feed