Haiwaan: प्रियदर्शन की फिल्म के लिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने बहाया पसीना, सामने आई ये रिपोर्ट

Akshay Kumar and Saif Ali Khan upcoming Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान फिल्म हैवान में नजर आने वाले हैं। इस मूवी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच फिल्म हैवान को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर आप खुशी से खिलखिला उठेंगे। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर..

Akshay Kumar and Saif Ali Khan upcoming Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। अक्षय और सैफ अली खान फिल्म हैवान में नजर आने वाले हैं। इस मूवी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। अक्षय और सैफ की जोड़ी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। बता दें कि फिल्म हैवान का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। इस बीच फिल्म हैवान को लेकर एक अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय और सैफ साउथ मुंबई के बीच में एक बड़ा सीन शूट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

akshay

pic credit- akshay kumar instagram/IMDb

अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने की मेहनत

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली एक्शन फिल्म हैवान को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। ऐसी खबर सामने आई है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मिड-डे की रिपोर्ट में कहा गया कि टीम ने 30-40 कारों और 100 जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ एक तगड़ा चेज सीन शूट किया। ये बड़ा एक्शन सीन स्टंट सिल्वा ने कोरियोग्राफ किया और पांच रातें लगीं। चर्चगेट इलाका एक्शन जोन बन गया, मुंबई की सड़कों की एनर्जी दिखी। इस बारे में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा, 'सैफ और अक्षय को पता था सीन कैसे करना है, दोनों ने अच्छा साथ दिया। अक्षय जल्दी सोते हैं, फिर भी उन्होंने पांच रातें शूट किया।

End of Feed