9वीं बार साथ काम करने जा रहे हैं Priyadarshan-Akshay Kumar, ये होगा फिल्म का टाइटल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 4, 2026, 02:38 PM IST

Akshay Kumar New Movie Title: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक और फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। अब इस प्रोजेक्ट के टाइटल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

Akshay Kumar New Movie Title: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म वेलकम टू द जंगल से धमाल मचा दिया है। फिल्म वेलकम टू द जंगल को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म वेलकम टू द जंगल अब तक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसी बीच अक्षय कुमार और प्रियदर्शन (Priyadarshan) की फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म के नाम से पर्दा उठ गया है। तो चलिए जानते हैं अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म का नाम क्या होने वाला है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।

Akshay Kumar New Movie Title

अक्षय कुमार की नई फिल्म टाइटल से उठा पर्दा (Image Source: Chat GPT)

अक्षय कुमार की फिल्म टाइटल से उठा पर्दा

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। ऐसे में जब दोनों एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं, तो फैंस की एक्सटाइमेंट बढ़ना तय है। अब इस नए प्रोजेक्ट को लेकर एक अहम अपडेट सामने आई है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का नाम 'विकेड सनी' रखा गया है। मेकर्स को लगता है कि ये नाम फिल्म के मिजाज और अक्षय कुमार के किरदार, दोनों पर एकदम फिट बैठता है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि 'मुझसे शादी करोगी' (2004) में अक्षय कुमार की एंट्री पर जो थीम म्यूजिक बजता था, उसका नाम भी 'विकेड सनी' था। फिल्म को रिलीज हुए 22 साल हो गए हैं, लेकिन वह थीम आज भी लोगों के बीच उतनी ही फेमस है।'

End of Feed