हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। पहले जो फिल्म फ्लॉप हो रही थी अब इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। 2 करोड़ में बनी फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब सभी लोग हनुमान अंश के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी चर्चा हो रही है कि हनुमान अंश 2 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नजर आ रहे हैं। अब इस मामले में प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने चुप्पी तोड़ दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'माफिया की तरह व्यवहार कर रहे...' घर की बिजली कटने पर Tanishaa Mukerji का MSEB पर फूटा गुस्सा)
अनुप्रिया नागर ने तोड़ी चुप्पी (pic credit-instagram)
अनुप्रिया नागर ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में अनुप्रिया नागर ने अक्षय कुमार के 'हनुमान अंश 2' में शामिल होने की खबरों पर बात की। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अक्षय कुमार को अपना पसंदीदा अभिनेता बताया था। इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय फिल्म के अगले पार्ट में दिखाई देंगे। इस सवाल के जवाब में अनुप्रिया ने कहा था, "वह महाराज जी बताएंगे।" उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि शायद अक्षय कुमार फिल्म के दूसरे पार्ट में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अब अनुप्रिया ने साफ कर दिया है कि उनके बयान का मतलब अक्षय कुमार की कास्टिंग की घोषणा करना नहीं था। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अनुप्रिया ने कहा, "मैंने पार्ट 2 में अक्षय कुमार को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। यह खबर गलत है।"
बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' की शानदार कमाई
'हनुमान अंश' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के आठवें रविवार को भारत में 300 करोड़ रुपये की नेट कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। 52वें दिन तक फिल्म की भारत में नेट कमाई करीब 307.03 करोड़ रुपये हो गई थी। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 362.70 करोड़ रुपये और दुनियाभर में कमाई 401.20 करोड़ रुपये बताई गई। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और लेखन में बनी 'हनुमान अंश' एक आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म है। यह नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित है।
