अक्षय कुमार ने लाल लहंगा पहनकर किया धमाकेदार, नोरा फतेही संग स्टेज पर लगाई आग - Video

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 4, 2023, 03:06 PM IST

akshay kumar and nora fatehi dance At US tour video: सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और नोरा फतेही के डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में घाघरा पहनकर अक्षय कुमार को नोरा के साथ जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Akshay kumar dance in lehenga video: अक्षय कुमार की 'सेल्फी' बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई है। अब इसी बीच अक्षय, द एंटरटेनर्स टूर के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं। सिर्फ अक्षय ही नहीं नोरा फतेही, दिशा पाटनी, सोनम बाजवा और मौनी रॉय भी उनके साथ अमेरिका में हैं। अब सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और नोरा फतेही के डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में नोरा घाघरा पहनकर अक्षय कुमार ने जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। दोनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

akshay kumar and Nora Fatehi dance

अक्षय कुमार और नोरा फतेही का लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें अक्षय कुमार अपनी लेटेस्ट फिल्म के फेमस ट्रैक तू खिलाड़ी मैं अनाड़ी पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने अटलांटा में पहले शो में परफॉर्म किया। शो का वीडियो ऑनलाइन सामने आते ही दर्शकों भी उत्सुक हो गए हैं और खुद को रोक नहीं पाए हैं। उन्होंने कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांध दिए हैं। वीडियो में अक्षय ब्लैक आउटफिट के ऊपर लाल लहंगा पहनकर डांस कर रहे हैं।

End of Feed