Selfiee Trailer: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म ‘सेल्फी’ (Selfiee) का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार-इमरान हाश्मी की इस अपकमिंग फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म सैल्फी का पहला ट्रेलर पिछले महीने 22 जनवरी को रिलीज किया गया था। अब फिल्म का सेकंड ट्रेलर भी जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म सेल्फी में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के साथ लीड रोल में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म सैल्फी को फैंस की हाइप भी लगातार बढ़ती जा रही है। अक्षय कुमार और इमरान हाश्मी को जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Selfiee trailer 2 out
कैसा है सेल्फी का दूसरा ट्रेलर?
फिल्म सेल्फी के दूसरे ट्रेलर को भी फैंस के ठीक-ठाक रिव्यू मिल रहे हैं। इस ट्रेलर में इमरान हाश्मी एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं। एक ऐसा पुलिस वाला जिसके लिए स्टारडम से बड़ा कानून है। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार को एक ऐसे सुपरस्टार के रोल में दिखाया जा रहा है, जिसके सिर पर स्टारडम का भूत सवार हो गया है।
ट्रेलर देखने से पता चलता है कि फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाश्मी के बीच 36 का आंकड़ा नजर आने वाला है। हालांकि फैंस को बता दें कि ‘सेल्फी’ भी एक रीमेक फिल्म हैं।
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सैल्फी’ पृथ्वीराज सुकुमार की सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का हिन्दी रीमेक है। सेल्फी के दोनों ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फिल्म की कहानी काफी हद तक साफ हो गई है। इसे फिल्म एक नकारात्मक पहलू भी समझा जा सकता है। क्योंकि कई लोगों का मानना है कि मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर से ही काफी कुछ रिवील कर दिया है।
