प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं Akansha Ranjan Kapoor-Sharan Sharma, इस दिन लेंगे 7 फेरे

Akansha Ranjan Kapoor and Sharan Sharma Marriage: एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन और फिल्ममेकर शरण शर्मा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं।

Akansha Ranjan Kapoor and Sharan Sharma Marriage: एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर (Akansha Ranjan Kapoor) और फिल्ममेकर शरण शर्मा (Sharan Sharma) काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। इस बीच आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाव नभारत पर ये भी पढ़ें-आलिया भट्ट की शादी में दोस्त आकांक्षा रंजन का रो-रोकर हो गया था बुरा हाल, तस्वीरें देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट)

Akansha Ranjan Kapoor and Sharan Sharma Marriage

आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी (pic credit-instagram)

आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी

आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अगले महीने मुंबई में शादी करने वाले हैं। यह शादी बेहद निजी और सादगी भरे अंदाज में होगी, जिसमें केवल परिवार के करीबी सदस्य और खास दोस्त शामिल होंगे। हिंदुस्तान टाइम्स को एक सोर्स ने बताया कि आकांक्षा और शरण 11 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके बाद 12 जुलाई को एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह रिसेप्शन मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में होगा।

End of Feed