Ajay Devgn's Next is Suryasparsh: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं। अभिनेता अपकमिंग हॉरर थ्रिलर फिल्म के लिए कमर कस चुके हैं। इस मूवी के निर्देशन के लिए रोहित जुगलाज ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। फैन्स काफी समय से इस मूवी के टाइटल का इंतजार कर रहे थे। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अजय देवगन और रोहित जुगलाज की इस हॉरर थ्रिलर का नाम 'सूर्यस्पर्श' (Suryasparsh) रखा गया है। इससे पहले फिल्म को लेकर खबरें थीं कि इसका वर्किंग टाइटल 'गृहप्रवेश' रखा गया है लेकिन अब मेकर्स ने इसका फाइनल टाइटल तय कर दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: लालबागचा राजा के दरबार पहुंचीं Parineeti Chopra, पति राघव चड्ढा भी वीडियो कॉल से हुए शामिल)
'सूर्यस्पर्श' होगा अजय-रोहित की फिल्म का नाम (Pic Credit: Instagram)
'सूर्यस्पर्श' में सुपरनैचुरल किरदार निभाएंगे अजय देवगन
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस मूवी का टाइटल मेकर्स ने 'सूर्यस्पर्श' रख दिया है। फिल्म में अजय देवगन एक ऐसे किरदार की भूमिका में नजर आएंगे, जो सुपरनैचुरल होने के साथ-साथ काफी अलग होगा। फिल्म की कहानी एक हाई-कॉन्सेप्ट आइडिया पर आधारित है। इसका कनेक्शन वेद व्यास से जुड़ी प्रसिद्ध रचना 'गरुड़ पुराण' से बताया गया है। संस्कृत के इस ग्रंथ में भगवान विष्णु और पक्षीराज गरुड़ के बीच संवाद का वर्णन मिलता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Disha Salian Death Case: दिशा सालियान केस की नई जांच से बढ़ी उम्मीद, सुशांत के परिवार को मिल सकता है इंसाफ!!)
बताया जा रहा है कि अजय देवगन ने इस मूवी की शूटिंग 2 सितंबर 2026 से शुरू कर दी है। मेकर्स फिल्म को 2027 की दूसरी छमाही में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इस मूवी को कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक के पैनोरमा स्टूडियोज और अजय देवगन के देवगन फिल्म्स द्वारा मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है। दोनों प्रोडक्शन हाउस इससे पहले 'दृश्यम', 'रेड' और 'शैतान' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
