पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', Ajay Devgn ने Shah Rukh Khan से लिया पंगा?

Ajay Devgn and Shah Rukh Khan: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में अजय देवगन ने कुछ ऐसा कह दिया है कि सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है।

Ajay Devgn and Shah Rukh Khan: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों चर्चा में बने हुए है। अजय देवगन जल्द ही फिल्म धमाल 4 में नजर आने वाले हैं। सभी लोग इस फिल्म को देखने के लिए बेताब है। हाल ही में अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो सामने आया था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए थे। इस वीडियो में अजय देवगन ने कुछ ऐसा कह दिया है कि सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। लोग ऐसा कह रहे है कि अजय देवगन ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को ताना मारा है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Chauhaan Movie: 'चौहान आ रहा है' Ajay Devgn ने शेयर किया अपकमिंग फिल्म का टीजर, रिलीज डेट आउट)

ajay devgn shah rukh khan

अजय देवगन ने शाहरुख खान को मारा ताना? (pic credit-instagram/chatgpt)

अजय देवगन ने शाहरुख खान को मारा ताना?

अजय देवगन की आने वाली एक्शन फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। हालांकि, वीडियो में एक खास डायलॉग ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। इस डायलॉग को सुनने के बाद कई लोग इसे शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'पठान' से जोड़कर देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसको लेकर जमकर चर्चा हो रही है। मेकर्स ने 25 जून को दिग्गज एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की जयंती के मौके पर फिल्म 'चौहान' का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया। इस वीडियो में अजय देवगन दमदार और एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में मशहूर गाना 'जुम्मा चुम्मा दे दे' सुनाई देता है। यह फिल्म अजय देवगन और निर्देशक आनंद एल राय की पहली साथ की फिल्म है। इसे जियो स्टूडियोज प्रस्तुत और प्रोड्यूस कर रहा है। वीडियो के आखिर में अजय देवगन कैमरे की ओर देखते हुए कहते हैं, "पठानों से कहना, चौहान आ रहा है।" यही डायलॉग अब सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है।

End of Feed