Drishyam 3 Release on This Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का इंतजार फैन्स लंबे समय से कर रहे हैं। फैन्स की हर दिन बढ़ती बेताबी को देखने के बाद अजय देवगन ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को साझा करते हुए अजय देवगन ने 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। यह फिल्म गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'सुअर की तरह...' धर्म परिवर्तन के आरोप पर फूटा Asim Riaz का गुस्सा, Himanshi Khurana-पारस छाबड़ा को लगाई लताड़)
जानिए कब रिलीज होगी अजय देवगन की 'दृश्यम 3' (Pic Credit: Instagram)
इस दिन रिलीज होगी 'दृश्यम 3'
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर 'दृश्यम 3' का नया पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है। पोस्टर के साथ बताया गया है कि यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है। नेशनल हॉलिडे होने की वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है। इस पोस्टर को साझा करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन दिया, 'हर इंसान का नजरिया अलग होता है...मेरे लिए मेरी फैमिली ही सब कुछ है।'
विजय सलगांवकर फिर लौटेंगे अजय देवगन
'दृश्यम' की कहानी और अजय देवगन द्वारा निभाया विजय सलगांवकर किरदार लोगों के बीच लोकप्रिय है। फिल्म के पिछले दोनों पार्ट्स में विजय ने अपने परिवार को बचाने के लिए अपनी समझदारी और चालाकी से पुलिस को उलझाए रखा था। अब तीसरे पार्ट में कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी और विजय अपने परिवार को किस तरह बचाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: घुटने की सर्जरी के बाद Kartik Aaryan ने शेयर किया पहला पोस्ट, फैंस हुए हैरान)
'दृश्यम 3' को लेकर बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट
'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के हर पार्ट में सस्पेंस बढ़ता ही रहा है। यही वजह है कि तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों की उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं। अजय देवगन के पोस्टर और रिलीज डेट शेयर करते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब फैंस की नजर फिल्म के ट्रेलर और कहानी से जुड़ी बाकी जानकारी पर टिकी हुई है।
