मराठा वॉरियर नहीं बनेंगे अजय देवगन, झूठी निकली ओम राउत संग हाथ मिलाने की खबर

Ajay not doing Om Raut's Next: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को लेकर बीते दिन ये खबर सामने आई थी कि वो डायरेक्टर ओम राउत के साथ एक मराठा वॉरियर की जिंदगी पर आधारित मूवी करने जा रहे हैं। अजय देवगन की टीम की तरफ से कुछ देर पहले ही साफ किया गया है कि उन्होंने ऐसी कोई भी मूवी साइन नहीं की है।

Ajay not doing Om Raut's Next: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने बीते दिन फैंस के साथ अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया, जिस मौके पर ये खबर सामने आई कि वो ओम राउत की अगली वॉरियर मूवी कर रहे हैं, जिसका प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। फैंस ये खबर सुनकर उछल पड़े क्योंकि अजय-ओम ने तान्हाजी द अनसंग वॉरियर जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी बॉक्स ऑफिस पर दी थी। खबरें थीं कि अजय देवगन और ओम राउत की अगली फिल्म भी एक मराठा वॉरियर की जिंदगी पर ही आधारित होगी, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं लेकिन कुछ देर पहले ही एक्टर की टीम की तरफ से आधिकारिक बयान जारी करके बताया गया है कि उन्होंने ओम राउत के साथ ऐसी कोई भी मूवी साइन नहीं की है। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 फैन क्लब में शामिल हुईं काजोल की मम्मी तनुजा, बोली ये बात)

ओम राउत की अगली वॉरियर फिल्म नहीं कर रहे अजय देवगन

ओम राउत की अगली वॉरियर फिल्म नहीं कर रहे अजय देवगन (Image Source: Tanhaji Movie)

अजय देवगन की तरफ से जारी हुआ बयान, नहीं कर रहे ओम राउत की फिल्म

अजय देवगन नहीं कर रहे हैं ओम राउत की अगली मूवी (Image Source: TanhaJI Movie)

अभिनेता अजय देवगन इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं, जो अफवाहें फैलाने में भरोसा नहीं करते हैं। जैसे ही इंटरनेट पर ये खबरें वायरल हुईं कि वो ओम राउत की मूवी कर रहे हैं, वैसे ही उनकी तरफ से आधिकारिक बयान में ये बताया गया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। अजय देवगन की टीम की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है, "हमें अभी-अभी इस बारे में जानकारी मिली है कि इंटरनेट पर लोग ये बातें कर रहे हैं कि अजय ने ओम राउत के साथ एक अनसंग वॉरियर पर आधारित मूवी साइन की है। हम अपनी तरफ से ये साफ करना चाहते हैं कि अजय देवगन और ओम राउत के बीच ऐसी किसी भी फिल्म को लेकर कोई बात नहीं हुई है। इंटरनेट पर फैल रही ये खबर पूरी तरह से बेबुनियाद है। अजय देवगन और ओम राउत दोनों ही इन दिनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हम मीडिया और सोशल मीडिया हैंडल्स से ये गुजारिश करेंगे कि वो ऐसी खबरों को तवज्जो ना दें।" (इसे भी पढ़ें: 15 मई को रिलीज होगी Matrubhoomi!! सलमान खान ने पूरी की बची हुई शूटिंग)

ओम राउत से अब तक नाराज हैं अजय देवगन?

जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि ओम राउत को तान्हाजी जैसी बड़ी फिल्म देकर अजय देवगन ने ही लोगों के सामने पेश किया था। अजय ओम के साथ एक और फिल्म प्लान कर रहे थे, जो अनसंग वॉरियर पर ही होने वाली थी लेकिन इसी बीच डायरेक्टर ने दूसरे बैनर के साथ हाथ मिला लिया और एक मेगाबजट मूवी डायरेक्ट कर डाली। बताया जाता है कि अजय देवगन को ये बात बिल्कुल पंसद नहीं आई और उन्होंने ओम से दूरियां बढ़ा लीं। ऐसा माना जा रहा है कि अजय की ये नाराजगी अब तक खत्म नहीं हुई है।

End of Feed