Dhamaal 4 Update: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म धमाल 4 का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस फिल्म को देखने के लिए लोग एक्साइटेड हैं। हाल ही में कई कॉमेडी फिल्में रिलीज हुई है जिसने लोगों को खूब हंसाया हैं, अब सभी की नजरें धमाल 4 पर टिकी हुई है। इस बीच फिल्म धमाल 4 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म धमाल 4 में कुछ बदलाव करने को कहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Chauhaan Movie: अजय देवगन की फिल्म पर क्षत्रिय समाज ने जताई नाराजगी, मेकर्स पर लगाया ये आरोप)
सेंसर बोर्ड ने अजय देवगन की मूवी को दी हरी झंडी (pic credit-dhamaal 4 poster)
धमाल 4 को लेकर आया ये अपडेट
'धमाल 4' दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। फिल्म रिलीज से पहले ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की सेंसर प्रक्रिया पूरी कर चुकी है। हालांकि, मेकर्स को फिल्म में कुछ छोटे बदलाव करने पड़े हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने 'धमाल 4' को U/A 13+ सर्टिफिकेट दिया है। लेकिन सर्टिफिकेट देने से पहले बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए। फिल्म में दो जगह दिखाए गए आपत्तिजनक हैंड जेस्चर को बदलने के लिए कहा गया। इसके अलावा, सात जगह इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों को भी हटाकर उनकी जगह दूसरे शब्द रखने के कहा है, हालांकि, सेंसर बोर्ड ने फिल्म धमाल 4 का कोई भी सीन हटाने के लिए नहीं कहा।
कब रिलीज हो रही है धमाल 4
जानकारी के लिए बता दें कि सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक, 'धमाल 4' का रन टाइम 143 मिनट, यानी 2 घंटे 23 मिनट है। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। वहीं ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बताते चलें कि फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को देखने के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बैठे हैं।
