Ajay Devgn ने Amruta Fadnavis संग जुहू बीच पर उठाया कचरा, गणेश विसर्जन के बाद सफाई अभियान में हुए शामिल

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 26, 2026, 04:46 PM IST

Ajay Devgn Juhu Video: अजय देवगन (Ajay Devgn) का एक अलग अंदाज मुंबई के जुहू बीच पर देखने को मिला। गणेश विसर्जन के बाद एक्टर सफाई अभियान का हिस्सा बने और लोगों का ध्यान खींचा।

Ajay Devgn Juhu Video: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन की इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म दृश्यम 3 का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों काफी पसंद किया था। अब इन सब के बीच अजय देवगन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अजय देवगन का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। अजय देवगन ने इस बार कुछ ऐसा किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।

Ajay Devgn Juhu Video

अजय देवगन का वीडियो हुआ वायरल (Image Source: ANI/ Zoom)

अजय देवगन ने की सफाई

एक्टर अजय देवगन एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह एक्टर की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक वीडियो है। शनिवार सुबह अजय देवगन मुंबई के जुहू बीच पहुंचे और टीम के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए। जुहू बीच शहर की उन सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है, जहां गणेश विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में अजय देवगन दूसरे वॉलंटियर्स के साथ मिलकर बीच पर कचरा उठाते और सफाई करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं से शहर और देश को साफ रखने में मदद करने की अपील भी की। अजय ने युवाओं को सफाई के लिए आगे आने का एक दमदार संदेश दिया।

End of Feed