Aitraaz 2: सुभाष घई की रोमांटिक क्राइम ड्रामा में लीड रोल के लिए Taapsee Pannu हुईं फाइनल?

Taapsee Pannu in Aitraaz 2: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। बताया जा रहा है कि करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार स्टारर 'ऐतराज' (Aitraaz 2) के सीक्वल में तापसी पन्नू को लीड रोल में देखा जाएगा।

Taapsee Pannu in Aitraaz 2: तापसी पन्नू इंडियन सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में एक हैं। तापसी पन्नू ने साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। 'हसीन दिलरुबा' फ्रेंचाइजी से लोगों के दिलों पर राज करने के बाद तापसी पन्नू को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। इस समय जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक तापसी पन्नू को रोमांटिक क्राइम ड्रामा 'ऐतराज' का दूसरा पार्ट ऑफर हुआ है। 'ऐतराज 2' (Aitraaz 2) में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को लेने की चर्चा होने के बाद फैन्स को लग रहा है कि वो इस मूवी के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

Taapsee Pannu in Aitraaz 2

'ऐतराज 2' में नजर आ सकती हैं तापसी पन्नू

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार तापसी पन्नू ने अभी तक फिल्म 'ऐतराज 2' को कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किया है। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि तापसी पन्नू को 'ऐतराज 2' को स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए कहा गया है। हालांकि इन खबरों पर अभी तक प्रोडक्शन टीम ने कोई बयान नहीं दिया है। 'ऐतराज 2' में तापसी पन्नू के होने के केवल कयास लगाए जा रहे हैं। तापसी पन्नू ने भी अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लोगों को लगा रहा है कि इस रोल में तापसी पन्नू को देखना काफी रोमांचक होगा।

End of Feed