ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन को खास तरीके से किया जन्मदिन विश, फैंस ने कहा-"तलाक वाले कहां गए?..."

Aishwarya Rai wish Abhishek: अभिषेक बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने अपने पति अभिषेक बच्चन को खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन की बचपन वाली तस्वीर शेयर की है। इस फोटो और पोस्ट को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Aishwarya Rai wish Abhishek: अभिषेक बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए सभी एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने अपने पति अभिषेक बच्चन को खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है। ऐश्वर्या राय ने अभिषेक की बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए एक खास नोट लिखा है।

abhishek aishwarya

abhishek aishwarya

तलाक वाले कहां गए

इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। बता दें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहें बीते कुछ महीनों से सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, दोनों में से किसी भी स्टार ने साफतौर पर इसका खंडन नहीं किया है। अब ऐश्वर्या राय के पोस्ट के बाद इस खबर पर विराम लग गया है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-"आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य, प्यार भगवान आपका भला करें।" साथ ही इस पोस्ट पर फैंस कमेंट की बारिश भी कर रहे हैं। एक य़ूजर ने लिखा-" तलाक वाले कहां गए ??" दूसरे ने लिखा-"अभिषेक के साथ तस्वीर पोस्ट कीजिए ना मैम" तीसरे ने लिखा-"बचपन की यादें रूला देती हैं।"

End of Feed