Ponniyin Selvan Box office Collection : डायरेक्टर मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म पोन्नियन सेल्वन -1 (Ponniyin Selvan) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में ऐश्वराय रॉय (Aishwarya Rai), कार्ती, चियान विक्रम, कार्ती, त्रिशा और जयराम रवि मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से लंबे समय बाद ऐश्वर्या रॉय ने बड़े पर्दे पर वापसी की हैं। ये फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई। ऐश्वर्या की फिल्म पोन्नियन सेल्वन -1 ने ऋतिक और सैफ अली खान की फिल्म व्रिकम वेधा (vikram Vedha) को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने सिर्फ साउथ में ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड विक्रम वेधा से अच्छा बिजनेस किया है।
aishwarya rai film PS-1 box office
बॉक्स ऑफिस पर मणिरत्नम की फिल्म के लिए दूसरे दिन भी शानदार रहा। फिल्म ने दो दिन में वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।फिल्म को तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। शनिवार को फिल्म ने पूरे भारत में 38 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने तमिल वर्जन में 27.6 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने तेलुगु में 3.45 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने हिंदी में 2.85 करोड़ रुपये और मलयालम में 70 लाख रुपये की कमाई की।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 80 करोड़ की कमाई की
'PS1' PACKS A MASSIVE NUMBER ON DAY 1... #ManiRatnam's much-awaited biggie #PS1 grosses a whopping amount *worldwid… t.co/ufuXVw7kx1
— ANI (@ANI) Oct 1, 2022
पोन्नियन सेल्वन को बनाने में 500 करोड़ की लागता आई है। फिल्म ने तमिल वर्जन में सबसे ज्यादा बिजनसे किया है। ये फिल्म मणि रत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम को उनकी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म में ऐश्वर्या रॉय ने रानी नंदनी का किरदार निभाया हैं। फिल्म में एक्ट्रेस डबल रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का दूसरा पार्ट पहले से ज्यादा बड़ा और रोमांचक होगा। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी चोला साम्राज्य के इतिहास पर आधारित है। फिल्म की भव्यता देखने लायक है।
