Aishwarya Rai Bachchan at Paris: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन( Aishwarya Rai Bachchan) अपने दयालु व्यवहार के लिए जानी जाती है। वह अपने चाहने वालों से बेहद प्यार करती हैं, फिर चाहे बात परिवार की हो या उनके फैंस की। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ, जिस वजह से ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ हो रही है। ऐश्वर्या राय इन दिनों पेरिस में हैं। वहाँ पर वह पेरिस फैशन वीक ( Paris Fashion Week) अटेंड करने पहुंची हैं। इस मौके पर उनकी बेटी आराध्या भी उनके साथ है। आराध्या और ऐश्वर्या दोनों ही इस इवेंट को साथ में अटेंड करने गई हैं। जब ऐश्वर्या को अपने होटल से निकलते देखा तो लोगों की भीड़ वहाँ पर आ गई। उसके बाद ऐश्वर्या ने क्या किया आइए बताते हैं।
Image Source: Instagram
दरअसल ऐश्वर्या राय ( Aishwarya Rai Bachchan) इवेंट अटेंड करने के लिए अपने होटल से निकल रही थी। तभी वहाँ पर कुछ फैंस आ गए। ऐश्वर्या को आते देख, उनके बॉडीगार्ड्स ने फैंस को पीछे कर दिया। हालांकि उनमें से एक लड़की ऐश्वर्या को देखकर रोने लगी, जैसे ही ऐश्वर्या राय ने उस लड़की को देखा वह उसके पास गई। एक्ट्रेस ने उस फैन से बात की, उसे गले लगाया और उसके आँसू पोंछे। बाद में ऐश्वर्या ने उस फैन के साथ एक फोटो भी ली। एक्ट्रेस का ये स्वभाव देखकर वहाँ पर खड़े सभी लोग इंप्रेस हो गए। यह वीडियो अब वायरल भी हो रही है। इंडिया में लोग उनके व्यहवार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। खैर यह पहली बार नहीं है, जब ऐसा हुआ हो। क्योंकि अभिनेत्री अक्सर अपने फैंस या चाहने वालों के साथ इसी तरह से बर्ताव करती है। यही कारण है कि वह फैंस के दिल पर राज करती हैं।
बात करें ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ की तो कुछ समय पहले उनके और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहें उड़ी थी। ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे। हालांकि उन सभी सवालों का जवाब दिए बिना ही एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि उनके परिवार में सबकुछ ठिक है। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने परिवार के सम्मान के लिए हमेशा आगे खड़ी रहती है।
