Cannes 2026 में Aishwarya Rai Bachchan ने दिखाया रॉयल लुक, देखते रह गए लोग

Aishwarya Rai Bachchan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर दिया है। इस दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है।

Aishwarya Rai Bachchan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। काफी समय से लोग उनका कान (Cannes) फिल्म फेस्टिवल में इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार ऐश्वर्या राय ने कान में अपना जलवा बिखेर दिया। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। (ये भी पढ़ें-Cannes 2026 का हिस्सा बनेंगी ऐश्वर्या राय? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा)

aishwarya rai cannes pics

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बिखेरा जलवा (pic credit-instagram)

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बिखेरा जलवा

ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में आ गई हैं। शुक्रवार सुबह ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान के लिए रवाना हुईं। एयरपोर्ट पर मां-बेटी दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आईं और उनका स्टाइल लोगों को काफी पसंद आया। कान पहुंचने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन का होटल मार्टिनेज में शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद अब वह एक बार फिर रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। उनके लुक की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

End of Feed