नहीं हुआ ऐश्वर्या राय बच्चन का एक्सीडेंट, गाड़ी को बस ने मारी टक्कर लेकिन अनहोनी से पहले ही बाल-बाल बची एक्ट्रेस

Aishwarya Rai Bachchan Car Accident Update: ऐश्वर्या राय बच्चन की गाड़ी को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन एक्ट्रेस पुरी तरह से ठिक है। बच्चन परिवार से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया है असल में क्या हुआ था। इस खबर को पढ़ने के बाद फैंस राहत की सांस लेने वाले हैं।

Aishwarya Rai Bachchan Car Accident Update: बीती रात बुधवार को हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी। सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में देखा गया था कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन( Aishwarya Rai Bachchan) की गाड़ी को लोकल बस ने टक्कर मार दी। गाड़ी पीछे से टूट गई जिसकी हैरान कर देने वाली वीडियो ने सभी को परेशानी में डाल दिया था। यह सच है कि वह गाड़ी ऐश्वर्या राय की थी, लेकिन बता दें कि उनका कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ। अब जाकर सच्चाई सामने आई है और बताया है कि ऐश्वर्या अब कैसी हैं।

Aishwarya Rai Bachchan Car Accident Update

ऐश्वर्या राय से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इंडिया टुडे को खुलासा किया है कि अभिनेत्री को कुछ नहीं हुआ है। यह एक छोटा सा एक्सीडेंट था जिसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि ऐश्वर्या राय उस समय गाड़ी में नहीं थी। जब एक्सीडेंट हुआ तब केवल ड्राइवर गाड़ी चला रहा था, बस ने गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी और कार का पीछे का हिस्सा टूट गया। इस जानकारी ने फैंस को राहत दी है, क्योंकि हर कोई यह सुनकर हैरान हो गया था कि ऐश्वर्या की कार का एक्सीडेंट हो गया है।

End of Feed