'लव एंड वॉर' हादसे पर घिरे Sanjay Leela Bhansali, AICWA ने महाराष्ट्र के CM से की बड़ी मांग

Sanjay Leela Bhansali in trouble: हाल ही में फिल्म लव एंड वॉर के सेट पर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। अब ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Sanjay Leela Bhansali in trouble: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay leela Bhansali) की फिल्म लव एंड वॉर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के सेट पर एक दुखद हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग के दौरान एक क्रू मेंबर की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। अब इस मामले पर एक नया अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Love And War Set Tragedy: सेट पर हुई वर्कर की मौत के बाद 40 लाख रुपये मुआवजा देंगे Sanjay Leela Bhansali)

Sanjay Leela Bhansali in trouble

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने लगाई फटकार (Pic credit-IMDb)

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने लगाई फटकार

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर के सेट पर एक मजदूर की दर्दनाक मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, प्रोडक्शन हाउस और इस हादसे के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही महाराष्ट्र सरकार से पूरे मामले की जांच कराने, मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने और सुरक्षा मानकों की जांच पूरी होने तक फिल्म की शूटिंग रोकने की अपील की है। यह हादसा 17 जून को मुंबई के फिल्म सिटी के पास स्थित रॉयल पंप स्टूडियो में हुआ, जहां लव एंड वॉर की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान 42 साल बढ़ई चंद्रधारी सिंह यादव की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के घायल होने की भी खबर है। इससे पहले फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने दावा किया था कि चंद्रधारी की मौत सेट पर करंट लगने से हुई थी और उनके परिवार के लिए अधिक मुआवजे की मांग की थी।

End of Feed