Welcome To The Jungle Update: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ,रवीना टंडन, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म वेलकम टू द जंगल इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। बता दें कि 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) में संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी नजर आने वाले थे, लेकिन बाद में वो इस मूवी से अलग हो गए। इस बारे में अब फिल्ममेकर अहमद खान ने चुप्पी तोड़ दी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Welcome To The Jungle: पहले दिन ही रॉकेट बन जाएगी अक्षय कुमार की मूवी, होगी बंपर कमाई)
वेलकम टू द जंगल से क्यों गायब हो गए संजय दत्त (pic credit-instagram)
वेलकम टू द जंगल से क्यों गायब हो गए संजय दत्त
अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' में 30 से ज्यादा कलाकार नजर आए हैं। हालांकि, फिल्म से पहले जुड़े कई सितारे जैसे संजय दत्त, शारिब हाशमी, राहुल देव और मीका सिंह अंतिम फिल्म का हिस्सा नहीं बने। अब निर्देशक अहमद खान ने पहली बार संजय दत्त के फिल्म छोड़ने की असली वजह बताई है। अहमद खान न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि संजय दत्त और फिल्म की टीम के बीच किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि संजय को डेट्स की समस्या थी और इसी दौरान उन्हें इलाज के लिए अमेरिका भी जाना पड़ा। इसलिए वह फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं कर सके। हालांकि, फिल्म छोड़ने से पहले संजय दत्त कुछ सीन की शूटिंग कर चुके थे। अहमद खान ने बताया, "संजू बाबा को फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई थी और वह इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे। फिल्म में उनके कई करीबी दोस्त जैसे जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार भी थे, इसलिए वह काफी उत्साहित थे। हमने उनके साथ कुछ हिस्सों की शूटिंग भी की, लेकिन डेट्स की दिक्कत और अमेरिका में इलाज के कारण वह आगे शूटिंग नहीं कर पाए। इतने बड़े स्टारकास्ट की तारीखें बदलना संभव नहीं था।"
वेलकम टू द जंगल की टोटल कमाई
अहमद खान ने आगे बताया "संजू बाबा ने खुद अपनी जगह का समाधान निकाला। उन्होंने सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ से बात करके पूरी समस्या सुलझा दी। इसके लिए हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे।"'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। लोगों का ये मानना है कि ये मूवी आगे चलकर और मोटी कमाई करने वाली है।
