वीणा कपूर के बाद एक और दिग्गज का निधन, लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण ने ली अंतिम सांस

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 11, 2022, 08:30 AM IST

Sulochana Chavan Dies at the age of 92: पद्मश्री विजेता सुलोचना ने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। प्रसिद्ध मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण अब इस दुनिया में नहीं हैं। मशहूर गायिका के निधन की जानकारी उनके परिवार ने शेयर की है। सुलोचना चव्हाण के बेटे ने बताया कि गायिका ने दक्षिण मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

lavani queen singer sulochana chavan dies: पॉपुलर एक्ट्रेस वीणा कपूर का निधन हो गया है। प्रॉपर्टी के लिए एक्ट्रेस के छोटे बेटे ने उनकी हत्या कर दी है। इस शर्मसार करने देने वाली घटना को जानने के बाद हर कोई हैरान है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इसी बीच एक और दिग्गज स्टार के निधन की खबरें सामने आ रही हैं। मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण अब इस दुनिया में नहीं हैं। उम्र संबंधी बीमारियों के कारण 10 दिसंबर को सुलोचना चव्हाण का मुंबई में निधन हो गया। उन्हें संगीत को दिए उनके योगदान के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। गायिका के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक ने शोक जताया है।

sulochana chavan

sulochana chavan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सुलोचना चव्हाण को महाराष्ट्र संस्कृति विशेषकर लावणी को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए हमेशा याद किया जाएगा। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आने वाली पीढ़ियां सुलोचना ताई चव्हाण को महाराष्ट्र की संस्कृति विशेष रूप से लावणी को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए याद रखेंगी। उन्हें संगीत और रंगमंच का भी शौक था। उनके निधन से दुख हुआ। सुलोचना ताई के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।'

End of Feed