Triptii Dimri on Working With Sandeep in Spirit: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) मेकर्स की पहली पसंद बनती जा रही है। बॉलीवुड से लेकर साउथ के प्रोजेक्ट्स के लिए मेकर्स अब त्रिप्ती डिमरी को ही कास्ट कर रहे हैं। हाल ही में त्रिप्ती डिमरी की रोमांटिक ड्रामा 'धड़क 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस मूवी में त्रिप्ती डिमरी को सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। 'धड़क 2' के अलावा त्रिप्ती डिमरी के पास बेहतरीन निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा की नई फिल्म 'स्पिरिट' भी है, जिसमें एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को रिप्लेस किया है। त्रिप्ती डिमरी ने अब फिल्म 'स्पिरिट' में संदीप रेड्डी वांगा संग काम करने को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।
Pics Credit: Instgram
संदीप रेड्डी वंगा की 'स्पिरिट' में त्रिप्ती डिमरी आएंगी नजर
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में त्रिप्ती डिमरी ने संदीप रेड्डी वांगा संग काम करने के एक्सपीरियंस को साझा किया। इस समय त्रिप्ती डिमरी इंडस्ट्री में मौजूद कई बड़े-बड़े डायरेक्टर्स की फिल्मों में काम कर नए-नए रोल्स को एक्स्प्लोर कर रही हैं। 'स्पिरिट' में संदीप रेड्डी वांगा संग काम करने को लेकर त्रिप्ती डिमरी बेहद उत्साहित हैं। पोर्टल से बात करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी फीलिंग शेयर करते हुए कहा, 'मिस्टर वांगा की स्पिरिट में काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'यह एक प्यारी फिल्म होगी।'
'स्पिरिट' की बात करें तो इसमें त्रिप्ती डिमरी के साथ पहली बार साउथ सुपरस्टार प्रभास नजर आएंगे। 'एनिमल' के बाद संदीप रेड्डी वांगा के साथ त्रिप्ती डिमरी की यह दूसरी फिल्म है। इस मूवी को टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस मूवी में प्रभास को एक पुलिस ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। फिल्म इसी साल फ्लोर पर जाएगी।
