'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद अहान शेट्टी के हाथ लगी शाद अली की रोमांटिक ड्रामा, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Ahan Shetty Next With Shaad Ali: 90s के बेहतरीन एक्टर्स में से एक सुनील शेट्टी के बेटे अहान को फिल्म 'बॉर्डर 2' में दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद अहान शेट्टी की झोली में मशहूर डायरेक्टर शाद अली की एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा आ गिरी है। इस मूवी को शुरू करने के लिए अहान बेहद उत्साहित हैं।

Ahan Shetty Next With Shaad Ali: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यह मूवी दुनिया बहर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। 'बॉर्डर 2' की सफलता को इन दिनों अहान शेट्टी खूब एन्जॉय कर रहे हैं। दर्शकों ने फिल्म में अहान शेट्टी की परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ की। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर शाद अली ने एक रोमांटिक ड्रामा बनाने के लिए अहान शेट्टी (Ahan Shetty) को कास्ट करने का फैसला किया है। (इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' देख गदगद हुए शेखर कपूर, थिएटर में ना देख पाने का बताया कारण)

Ahan Shetty Next With Shaad Ali

Pics Credit: Instagram

शाद अली संग होगी अहान शेट्टी की अगली फिल्म

शाद अली के निर्देशन में बनने जा रही यह एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा होने वाली है। इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए अहान शेट्टी ने मिड-डे से कहा, 'यह एक इंटेंस एक्शन लव स्टोरी है। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिससे मैं साल 2021 में आई फिल्म 'तड़प' के बाद वापसी करने जा रहा हूं। मुझे ऐसे इंटेंस किरदार और उनमें जो गहराई होती है, वो बहुत पसंद हैं।'

End of Feed