आधी रात को डिनर डेट पर निकले Aditya Roy Kapoor-Ananya Pandey, कैमरा देख छूट पड़ी हंसी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 17, 2023, 08:18 AM IST

Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच दोनों बीती रात एक डिनर डेट के लिए निकले हैं। जिसके साथ ही उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक साथ नजर आए आदित्य और अनन्या।
  • दोनों बीते रात डिनर डेट के लिए एक साथ निकले।
  • सोशल मीडिया पर अनन्या और आदित्य की फोटोज वायरल हो रही हैं।

Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) इन दिनों आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधी हुई है। दोनों ने ही अभी इसपर कोई खुलासा नहीं किया है। इस बीच देर रात अनन्या और आदित्य एक बार फिर डिनर डेट पर साथ-साथ स्पॉट किए गए हैं। दोनों को एक साथ देख पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने लगे, जिसके बाद आदित्य और अनन्या दोनों के चेहरे पर एक स्माइल देखने को मिल रही है, जो साफ तौर पर उनके प्यार की तरह इशारा कर रही है। आदित्य-अनन्या की तस्वीरों पर अब फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं।

ananya Pandey and Aditya Roy Kapoor

ananya Pandey and Aditya Roy Kapoor

एक साथ नजर आए आदित्य-अनन्या

बीती रात डिनर डेट के लिए आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे एक साथ स्पॉट किए गए हैं। इस बीच अनन्या पांडे पर्पल कलर की एक खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही हैं, वहीं आदित्य रॉय कपूर ने ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ देख पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने लगते हैं। जिसके बाद अनन्या और आदित्य का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने भी दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया था।

End of Feed