Yami Gautam on Aditya Dhar's Comment: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी यामी गौतम (Yami Gautam) और आदित्य धर अपनी पर्सनल लाइफ को अक्सर लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच की मजेदार नोकझोंक अक्सर फैंस का ध्यान खींच लेती है। हाल ही में यामी गौतम ने अपनी आने वाली फिल्म 'नई नवेली' का फर्स्ट लुक शेयर किया। इस मूवी के फर्स्ट लुक को देखने के बाद आदित्य धर ने ऐसा कमेंट कर दिया कि यामी भी उन्हें जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाईं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 Box office: 100 करोड़ी होते ही धड़ाम से गिरी इमरान हाशमी स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े)
आदित्य धर के कमेंट का यामी गौतम ने दिया मजेदार जवाब (Pic Credit: Instagram)
फिल्म के पोस्टर पर आदित्य धर का मजेदार कमेंट
मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म 'नई नवेली' का फर्स्ट पोस्टर जारी किया। पोस्टर में यामी गौतम दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं और एक राक्षसी ताकत से मुकाबला करती दिखाई देती हैं। पोस्टर पर लिखा है, 'भाभी डायन है।' फिल्म के इस अनोखे लुक को देखकर आदित्य धर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'तो शादी करके मैं ऐसे परिवार का हिस्सा बना हूं।!!'
यामी गौतम ने भी दिया अपने अंदाज में जवाब
आदित्य धर के इस कमेंट पर यामी गौतम ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'हाहाहा... राइटर साहब... आप फिल्मों में ट्राई क्यों नहीं करते? इंतजार कीजिये 16 अक्टूबर का।' इसका मतलब यह है कि यामी गौतम पति आदित्य को फिल्मों में काम करते हुए देखना चाहती हैं। साथ ही फैंस को 16 अक्टूबर का इंतजार करने के लिए कह रही हैं। फैन्स को दोनों के क्यूट कमेंट्स काफी पसंद आ रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Batwara 1947 Box office: निकल गई Sunny Deol की हेकड़ी, कमाई देख आगबबूला हुए आमिर खान)
2021 में हुई थी यामी और आदित्य की शादी
यामी गौतम और आदित्य धर ने साल 2021 में शादी की थी। दोनों ने कुछ समय तक अपने रिश्ते को मीडिया से छुपाए रखा था। मई 2024 में कपल अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने। दोनों की जोड़ी सिर्फ निजी जिंदगी में ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल तौर पर भी साथ काम कर चुकी है। आदित्य धर ने यामी को ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में डायरेक्ट किया था। इसके अलावा यामी ने ‘आर्टिकल 370’ में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। हाल ही में उन्होंने आदित्य की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नर्स शाजिया बानो का स्पेशल अपीयरेंस किया था।
