Adipurush की एडवांस बुकिंग में हुई बल्ले-बल्लेः Brahmastra का तोड़ दिया रिकॉर्ड, SRK की Pathaan के आई करीब

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 16, 2023, 12:23 PM IST

Adipurush advance booking: फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को रिलीज हुई है, जिसे ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। इसमें साउथ के स्टार प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जबकि सैफ अली खान ने इस फिल्म में विलेन का रोल प्ले किया है।

Adipurush advance booking: फिल्म आदिपुरुष ने एडवांस बुकिंग के मामले में ब्रह्मास्त्र के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। ऐसा करते हुए प्रभास स्टारर यह माइथोलॉजिकल फिल्म (राम-सीता की कहानी) पठान के ऐतिहासिक नंबर्स के नजदीक आ गई है। आदिपुरुष के एडवांस बुकिंग से जुड़े नंबर्स इस बात के संकेत देते हैं कि यह फिल्म आगे बॉक्स ऑफिस के कई और रिकॉर्ड्स को ब्रेक कर सकती है।

adipurush, prabhas, bollywood news

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

गुरुवार रात इस फिल्म के करीब 25 करोड़ रुपए के टिकट बिक गए और ये सारे टिकट्स सिर्फ ओपनिंग डे (पहले दिन - सभी भाषाओं में) के लिए थे। कोरोना वायरस संकट के बाद यह सभी भारतीय फिल्मों में यह चौथी सर्वाधिक एडवांस बुकिंग पाने वाली फिल्म बनी, जिसने ब्रह्मास्त्र (17.71 करोड़ रुपए) और पॉनियिन सेल्वन 1 (15.82 करोड़ रुपए) को पछाड़ा, पर यह केजीएफ चैप्टर (80.30 करोड़), आरआरआर (58.73 करोड़) और पठान (32.01 करोड़) से कुछ दूर है।

End of Feed