'आदिपुरुष' (Adipurush) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, नेपाल (Nepal) के काठमांडू में 'आदिपुरुष' को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आ रहा है, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बताया जा रहा है कि राजधानी काठमांडू में (Kathmandu Ban Adipurush) 'आदिपुरुष' विवाद के बाद सब भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग को बैन कर दिया गया है।
नेपाल ने काठमांडू में 'आदिपुरुष' को बैन करने का फैसला लिया है
काठमांडू में 'आदिपुरुष' को बैन करने की मांग की थी इसे लेकर नेपाल की जनता ने कई जगह फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किए, इसके चलते नेपाल ने काठमांडू में 'आदिपुरुष' को बैन करने का फैसला लिया है।
नेपाल ने सीता के जन्म के फैक्ट्स पर नाराजगी जाहिर की है
गौर हो कि नेपाल ने सीता के जन्म के फैक्ट्स पर नाराजगी जाहिर की है, हालांकि ये पुराना मुद्दा है जिसे लेकर दोनों देशों के बीच बहस होती रही है। काठमांडू मेयर बालेन शाह ने ट्वीट करके कहा था कि जब तक 'आदिपुरुष' के मेकर्स सीता के जन्म वाले फैक्ट को ठीक नहीं करते वह फिल्म को नहीं चलाएंगे।
'सीता जी का जन्म नेपाल के जनकपुर में हुआ था !'
ध्यान रहे कि नेपाल सरकार का कहना है कि सीता जी का जन्म नेपाल के तराई वाले क्षेत्र जनकपुर में हुआ था वहीं भारत में ये मान्यता रही है कि सीताजी का जन्म बिहार के सीतामढ़ी में हुआ था और इसे लेकर हमेशा से ही दोनों देश के बीच विवाद बना रहा है।
