Adipurush Advance Booking: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष को 16 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना है। फिल्म की रिलीज से पहले अब रविवार से आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म के मेकर्स ने एडवांस बुकिंग शुरू होने की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। जिसके बाद अब फिल्म का दमदार एडवांस बुकिंग कलेक्शन नजर आ रहा है। कुछ ही घंटो में फिल्म के हजारों टिकट बिक गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जब शुरुआत इतनी धमाकेदार हुई है, तो आने वाले समय में फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी दमदार होने वाला है। आइए आदिपुरुष के एडवांस बुकिंग पर एक नजर डालते हैं।
Adipurush Advance Booking
6 घंटो में बिके 18 हजार टिकट
रविवार 11 जून 2023 को आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग मेकर्स ने शुरू की है। जिसके बाद शाम 6 बजे तक प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ने पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 18,000 टिकट बेच दिए है। सिर्फ 6 घंटो के भीतर ही फिल्म के टिकट धड़ल्ले से बिक गए हैं। जिसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'आदिपुरुष' की एडवांस बुकिंग 12 जून की सुबह तक 25,000 से भी ज्यादा पहुंच गई है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहता है, तो फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी जबरदस्त रहने की उम्मीद है।
कृति सेनन को लेकर खड़ा हुआ नया विवाद
तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर से जाते वक्त ओम राउत ने कृति को गुडबाय कहने के लिए गाल पर किस किया और गले भी लगा लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स का मानना है कि इस तरह मंदिर में गुडबाय किस करना शोभा नहीं देता।
