Reeta Sanyal actor Ankur Rathee Exclusive: डिज्नी+हॉटस्टार की सीरीज रीटा संयाल (Rita Rathee) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। बीते कुछ महीने से यह सीरीज ट्रेंड कर रही है। सीरीज में अदा शर्मा (Adah Sharma), राहुल देव (Rahul Dev) और अंकुर राठी लीड रोल में है। सीरीज में पुलिस वर्दी पहने नजर आ रहे अंकुर ने इस सीरीज की सक्सेस के बाद अब अपने एक्सपीरियंस को लेकर बात की है। वहीं को एक्टर अदा शर्मा के साथ अपने रिश्ते और उनके व्यवहार को लेकर भी खुलासे किए हैं। अंकुर ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि अदा शर्मा एक ऐसी इंसान हैं, जो हमेशा डाउन टू अर्थ रहना पसंद है। यहां अंकुर के इस इंटरव्यू पर नजर डालते हैं जो उनके पारे में आपको एक अच्छी जानकारी देने वाला है। यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection 1 Week: कार्तिक आर्यन स्टारर ने दर्ज कराई 11% की गिरावट, सिंगल डिजिट में रही कमाई
Ankur Rathee on working with adah sharma in Reeta Sanya
'अदा शर्मा पर नहीं चढ़ा सक्सेस का भूत'
अंकुर ने अदा शर्मा के साथ काम करने को लेकर कहा, 'वह काफी अच्छी इंसान हैं, और मेरी अच्छी दोस्त भी हैं। उन्हें द केरला स्टोरी के साथ अचानक काफी फेम मिल गया, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि वह पहले काम नहीं कर रही थीं, उससे पहले भी उन्होंने काफी अच्छा काम किया है। हमारी इंडस्ट्री में ऐसा ही होता है, अचानक से कोई नोटिस आ जाता है और किसी को सालों लग जाते हैं। हालांकि ये सक्सेस अदा के सिर पर नहीं चढ़ी है।'
कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना पसंद करते हैं अंकुर
एक एक्टर होने के बाद अंकुर को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आना पसंद है। इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे अच्छा लगता है कि मैं कुछ नया करता रहूं। मैं एक साथ पूरा होने के बाद यह सोचता हूं कि मैंने कितना ग्रो किया है और अगर मैं एक जैसा ही काम करता रहूंगा तो अपनी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाउंगा।'
