Drishyam 3 से Akshaye Khanna के जाने पर भड़के Abhishek Pathak, बोले- 'ऐसे आखिरी वक्त पर छोड़ना ठीक नहीं'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 24, 2026, 01:09 PM IST

Abhishek Pathak on Akshaye Khanna Exit: ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग से ठीक पहले हुए एक बड़े बदलाव ने मेकर्स की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। अब डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने उस पूरे दौर पर खुलकर बात की है।

Abhishek Pathak on Akshaye Khanna Exit Drishyam 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं। अभी हाल ही में फिल्म दृश्यम 3 का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब इन सब के बीच फिल्म दृश्यम 3 के डायरेक्टर और राइटर अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस दौरान अभिषेक पाठक फिल्म से अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के फिल्म से निकले पर बोलते नजर आए। तो चलिए जानते हैं कि अभिषेक पाठक ने क्या कहा है।

Abhishek Pathak on Akshaye Khanna Exit Drishyam 3

अभिषेक पाठक ने दिया ये बयान (Image Source: IMDb)

अभिषेक पाठक ने कही ये बात

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह अभिषेक पाठक का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। PTI से बातचीत में अभिषेक पाठक ने उस दौर को याद किया, जब अक्षय खन्ना एकदम से फिल्म से बाहर हो गए थे। अभिषेक पाठक ने कहा कि 'मेरे ऊपर एक अलग तरह का दबाव था। मैं ये नहीं कह सकता था कि मैं नहीं कर सकता, बहुत ज्यादा दबाव और तनाव है, मैं इसे संभाल नहीं सकता। मैंने अपनी टीम से कहा कि हमें ये करना ही होगा, वरना फिल्म में देरी हो जाएगी। हमारे पास स्टार्स की डेट्स हैं और अगर वो निकल गईं तो फिल्म और आगे खिसक सकती है।' अभिषेक ने ये भी कहा कि शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले किसी एक्टर का फिल्म छोड़ देना कई क्रू मेंबर्स की रोजी-रोटी पर असर डाल सकता है। उन्होंने बताया कि कई लोग रोजाना 2,000 या 3,000 रुपये कमाते हैं और फिल्म के हिसाब से अपनी जिंदगी की प्लानिंग करते हैं। ऐसे में अचानक शूटिंग रुकने या फिल्म आगे बढ़ने से उनकी जिंदगी मुश्किल में पड़ सकती है। अभिषेक ने कहा कि इंडस्ट्री में इसके लिए कोई नियम या सिस्टम होना चाहिए, ताकि कॉन्ट्रैक्ट साइन होने और क्रिएटिव बातचीत पूरी होने के बाद कोई अचानक फिल्म से बाहर न हो सके।

End of Feed