Abhishek Bachchan New Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिषेक बच्चन की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले फिल्म किंग का धांसू टीजर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया था। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म किंग की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया था। अब इन सब के बीच अभिषेक बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिषेक बच्चन का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। तो चलिए जानते अभिषेक बच्चन का नाम किस फिल्म से जुड़ रहा है।
Image Source: IMDb
ये भी पढ़ें: GBS 2026: अभिषेक बच्चन ने शाहरुख खान की King के लिए बदला अपना लुक, पापा-बेटी के लिए कही खास बात
नई फिल्म में धमाल मचाएंगे अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, इसकी वजह एक्टर की नई फिल्म है। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ इस फिल्म को अपनी कंपनी मार्फ्लिक्स के तहत प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ के किसी करीबी सहयोगी के हाथ में होगा। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। ये हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें पिता और बेटी के रिश्ते को सेंटर में रखा गया है। फिल्म को बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है, जिसमें बहुत सारे विजुअल इफेक्ट्स होंगे। अभिषेक बच्चन ने अब तक कभी हॉरर फिल्म में काम नहीं किया है। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 में शुरू होने वाली है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इस फिल्म का काम मूवी किंग के बाद शुरू होगा।
कब रिलीज होगी किंग?
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही फिल्म किंग इसी साल 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन के साथ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), सुहाना खान (Suhana Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और मनोज पाहवा (Manoj Pahwa) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। अभिषेक बच्चन और सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
