Ruslaan Motion Poster: रुसलान में दमदार एक्शन सीन करते दिखेंगे आयुष शर्मा, अगले साल रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 26, 2023, 12:55 PM IST

आयुष शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म रुसलान का मोशन पोस्टर सामने आया है। पोस्टर में एक्टर अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म का टीजर 21 अप्रैल को रिलीज किया गया था।

बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म रुसलान का मोशन पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एक्टर दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। रुसलान एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। पोस्टर में आयुष का लुक रोंगटे खड़े करने वाला है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीजर 21 अप्रैल को रिलीज हुआ था। फिल्म में आयुष के साथ जगपति बाबू और सुश्री मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

End of Feed