Aashram 3 Part 2: विलेन बनकर अब पछता रहे हैं बॉबी देओल!! कहा- मुझे टाइपकास्ट किया जा रहा....

Bobby Deol Said Getting Typecast in Negative Roles: बॉबी देओल ने इंटरव्यू के दौरान अपने करियर पर बात की, उन्होंने बताया कैसे आश्रम के बाद उनका करियर बदल गया और वह लकी हो गए। हालांकि अब ऐसे रोल करने में उनको परेशानी होती नजर आ रही है। आइए बताते हैं एक्टर ने और क्या कहा

Bobby Deol Said Getting Typecast in Negative Roles: अभिनेता बॉबी देओल( Bobby Deol) इन दिनों अपने वेब शो आश्रम सीरीज के सीजन 3 पार्ट 2 ( Aashram 3 Part 2) को लेकर चर्चा में बने हुए है। बॉबी की इस हिट सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शो में बाबा निराला का नेगेटिव किरदार निभाकर दिलों पर राज करने वाले बॉबी अब इससे तंग आ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि नेगेटिव रोल ने उनके जीवन को बदल तो दिया लेकिन अब उन्हें टाइपकास्ट किया जा रहा है। वह अब कुछ अलग करने के मूड में हैं

Bobby Deol Said Getting Typecast in Negative Roles

साल 2020 में आई वेब सीरीज आश्रम ने बॉबी देओल( Bobby Deol) के नाम को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। फिल्मों में हीरो बनने के बाद यह पहली बार था जब बॉबी ऐसे किरदार में दिखाई दिए हों। आश्रम के बाद बॉबी के झोले में कई नेगेटिव रोल्स के ऑफर आए, जिनमें से एक है एनिमल( Animal) फिल्म। इस फिल्म में बॉबी के किरदार को इतना पसंद किया गया कि अब हर कोई उन्हें विलेन बनते हुए देखना चाहता था। हालांकि अब एक्टर ने खुद कहा है कि वह ऐसे किरदार छोड़ कुछ अलग करना चाहते हैं। पीटीआई के साथ इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा कि उन्हें टाइपकास्ट किया जा रहा है, अब मेरा मन कुछ अलग करने का है बेशक में लीड रोल में न रहूं लेकिन मैं अलग-अलग तरह के किरदार करना चाहता हूँ। उन्होंने आश्रम के लिए प्रकाश झा का धन्यवाद भी किया। वहीं थे जिन्होंने मुझपर विश्वास दिखाया और बाबा निराला के किरदार के लिए चुना।

End of Feed