11 दिनों में 47 मूवीज साइन करने वाला स्टार हुआ कंगाल, हॉस्पिटल के बिल चुकाने के भी नहीं थे पैसे

90 के दशक में रिलीज हुई आशिकी फिल्म से राहुल रॉय ने सफल बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और मात्र 11 दिनों के अंदर-अंदर 47 फिल्में साइन कर ली थीं। हालांकि बाद में वो फ्लॉप हो गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • आशिकी से रातों रात स्टार बन गए थे राहुल रॉय
  • 11 दिनों में साइन कर डाली थीं 47 मूवीज
  • बुरे दिनों में अस्पताल की फीस चुकाने के भी नहीं थे रुपये

80 और 90 के दशक में कई कलाकारों ने बॉलीवुड में एंट्री की थी लेकिन उन सभी में एक नाम काफी अहम था, जिसने रातों-रात सफलता का वो स्वाद चखा, जो बाकियों के हिस्से नहीं आया। इस कलाकार की पहली फिल्म के पोस्टर पर इसका चेहरा तक नहीं था लेकिन जब इसे दर्शकों ने स्क्रीन पर देखा तो इसके लम्बे-लम्बे बालों पर ऐसे फिदा हुए कि बाकी कलाकारों की रातों की नींद उड़ गई। बस फिर क्या था इस लड़के के घर के बाहर निर्माताओं की लाइनें लगने लगीं और लड़कियां इसकी दीवानी हो गईं। बताया जाता है कि इस लड़के ने मात्र 11 दिनों के अंदर 47 फिल्में साइन कीं और इंडस्ट्री में खलबली मचाकर रख दी। टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: Jailer 2 में कन्फर्म हुआ Hrithik Roshan का कैमियो, शूटिंग डेट्स हुईं लॉक

Rahul Roy: 11 दिनों में 47 मूवीज साइन करने वाला स्टार हुआ कंगाल, हॉस्पिटल के बिल चुकाने के भी नहीं थे पैसे

Rahul Roy: 11 दिनों में 47 मूवीज साइन करने वाला स्टार हुआ कंगाल, हॉस्पिटल के बिल चुकाने के भी नहीं थे पैसे

Rahul Roy की आशिकी में पड़े दर्शक

हम जिस कलाकार की बात कर रहे हैं, उसका नाम राहुल रॉय है। राहुल को इंडस्ट्री में लाने का श्रेय महेश भट्ट को जाता है, जिनके साथ उनके पुराने ताल्लुकात थे। बताया जाता है कि राहुल रॉय को हीरो बनने का कोई शौक नहीं था लेकिन महेश भट्ट ने जब उन्हें देखा तो अपनी फिल्म में लेने का फैसला लिया। राहुल रॉय को नहीं पता था कि वो महेश भट्ट के साथ मिलकर इतिहास रचने जा रहे हैं। राहुल रॉय की डेब्यू फिल्म आशिकी डायरेक्टर महेश भट्ट ने बनाई थी, जो बहुत बड़ी हिट रही थी। इस फिल्म के पोस्टर पर तो राहुल रॉय का चेहरा तक नहीं था लेकिन किस्मत उनके नाम शोहरत लिख चुकी थी।

End of Feed