Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती नजर आएंगी दीपिका पादुकोण?

Deepika Padukone in Aashiqui 3: कुछ दिनों पहले कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' की अनाउंसमेंट की गई थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार कार्तिक आर्यन स्टारर में दीपिका पादुकोण की एंट्री होती नजर आ रही है। कार्तिक और दीपिका की फ्रेश जोड़ी को देखना दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।

Deepika Padukone in Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारों में से एक हैं। अभिनेता इन दिनों बॉलीवुड की हिट मशीन बने हुए हैं। 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की लोकप्रियता हर दिन बढ़ती जा रही है। इस समय हरकोई कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए बेताब है। कुछ दिनों पहले निर्माताओं ने फिल्म 'आशिकी 3' (Aashiqui 3) की अनाउंसमेंट की थी। निर्माताओं ने यह भी खुलासा किया था कि फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में दिखाई देंगे। हालांकि मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस को लेकर कोई घोषणा नहीं की थी। ऐसे में अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनमें अब फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम सामने आ रहा है।

Deepika and Kartik Aaryan

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक दीपिका पादुकोण ने 16 नवंबर को एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो में देखा गया था। इस इवेंट के दौरान दीपिका पादुकोण सफेद ट्यूल स्कर्ट और मोनोक्रोम शर्ट में गॉर्जियस लग रही थीं। दिलचस्प बात यह है कि दीपिका पादुकोण का इस इवेंट के दौरान कार्तिक आर्यन ने स्वागत किया। दोनों ने एक साथ मीडिया के सामने जमकर पोज भी दिए। फोटोज में दोनों की केमिस्ट्री की देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा करते हुए कहा कि दीपिका पादुकोण जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ 'आशिकी 3' में नजर आएंगी। पिंकविला की रिपोर्ट में भी बताया गया था कि दीपिका पादुकोण के नाम को कार्तिक आर्यन स्टारर के लिए कंसीडर किया जा रहा है। हालांकि दीपिका और कार्तिक ने इन खबरों पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

End of Feed