आराध्या बच्चन के स्कूल की पड़ी छुट्टियां, मम्मी-पापा के साथ क्रिसमस पर घूमने निकली विदेश

Aaradhya Bachchan with Aishwarya-Abhishek: बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टारकिड आराध्या बच्चन अपने मम्मी-पापा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। ये तीनों साथ में वेकेशन के लिए जाते नजर आए। ऐश्वर्या राय ने पैप्स को क्रिसमस विश किया, हालांकि उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की, आइए दिखाते हैं इसकी एक झलक।

Aaradhya Bachchan with Aishwarya-Abhishek: बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अक्सर चर्चा में रहते हैं। आए दिन इनके रिश्ते को लेकर कोई न कोई अफवाह उड़ ही जाती है। पिछले साल से ही यह खबर आग की तरह फैल रही थी कि ऐश्वर्या-अभिषेक अलग हो रहे हैं। हालांकि दोनों स्टार्स ने एक साथ इन अफवाहों को संभाला और अपने प्यार की कसौटी पर खरे उतरे। हाल ही में ऐश्वर्या और अभिषेक को एक साथ आराध्या के स्कूल फ़ंक्शन में स्पॉट किया गया था। इसके बाद अब ये दोनों अपनी बेटी के साथ घूमने निकले हैं। तीनों को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

Aaradhya Bachchan with Aishwarya-Abhishek

आज सुबह ऐश्वर्या-आराध्या और अभिषेक बच्चन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। तीनों अपनी गाड़ी से निकले और फ्लाइट लेने के लिए अंदर चले गए। इस मौके पर अभिषेक अपनी पत्नी और बेटी को संभालते नजर आए। आराध्या हमेशा की तरह अपनी मम्मी ऐश्वर्या के साथ ही दिखाई दी। स्टार कपल के साथ उनकी टीम भी थी।

End of Feed