Exclusive: 'महाभारत' के बाद रिटायर नहीं होंगे आमिर खान, एक्टर ने अफवाह पर डाली मिट्टी

अभिनेता आमिर खान को लेकर काफी समय से ऐसी बातें हो रही हैं कि वो महाभारत करने के बाद रिटायर हो जाएंगे और फिर कभी एक्टिंग नहीं करेंगे। जूम टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए आमिर खान ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि लोगों ने उनके बयान को गलत तरह से ले लिया था।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान जल्द ही अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जो स्पेशल बच्चों की जिंदगी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। सितारे जमीन पर का ट्रेलर और गाने दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं, जिसे देखते हुए ये माना जा रहा है कि आमिर खान बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी करने में सफल रहेंगे। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान और लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद आमिर खान को एक सफल मूवी की दरकार है, जिसे सितारे जमीन पर पूरी कर सकती है।

Aamir Khan as Krishna

कुछ वक्त पहले आमिर खान ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि महाभारत एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसके बाद वो रिटायर हो सकते हैं। इसके बाद से ही ऐसा माना जा रहा है कि आमिर खान जल्द ही महाभारत शुरू कर सकते हैं, जिसके बाद वो एक्टिंग की दुनिया से सन्यास ले लेंगे। आमिर खान ने रियाटरमेंट की अफवाहों पर जूम टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए चुप्पी तोड़ दी है और कहा है कि लोगों ने उनके बयान को गलत तरह से लिया था।

End of Feed