OMG... ऐसी हो गई है Aamir Khan की पहली पत्नी रीना दत्ता, बेटी Ira Khan ने शेयर की PIC

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 4, 2023, 03:36 PM IST

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान अक्सर अपने फैंस के साथ हर अपडेट शेयर करती रहती हैं। आयरा ने हाल ही में अपनी मां रीना दत्ता के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में आयरा अपनी मां के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रही हैं।

आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। आयरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने परिवार के साथ फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आयरा ने हाल ही में अपनी मां रीना दत्ता के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में आयरा और उनकी मां के बीच क्यूट बॉन्डिंग दिखाई दे रही हैं। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

amir khan family

amir khan family (credit pic: social media)

आयरा अपनी मां के साथ डिनर पर गई हैं। आयरा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, लव यू मां। फोटो में आयरा अपनी मां को किस करते हुए दिखाई दे रही हैं। आयरा की मां रीना दत्ता गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। फैंस आयरा की इस फोटो पर प्यार बरसा रहे हैं।

End of Feed