आमिर खान की वजह से सलमान को ऑफर हुई थी 'बजरंगी भाईजान', एक्टर ने कहा- 'कहानी सुनने के बाद...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 17, 2025, 02:52 PM IST

Aamir Khan on Rejecting Bajrangi Bhaijaan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) की रिलीज से एक इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि उन्होंने फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) को क्यों रिजेक्ट किया था।

Aamir Khan on Rejecting Bajrangi Bhaijaan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की तैयारी कर रहे हैं। आमिर खान की ये फिल्म रिलीज से पहले काफी चर्चा में बनी हुई है। आमिर खान अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन भी करते नजर आ रहे हैं। आमिर खान फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर एक के बाद एक इंटरव्यू देते हुए नजर आए। इसी बीच आमिर खान का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने सलमान खान (Salman Khan) की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे को जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

Aamir Khan on Rejecting Bajrangi Bhaijaan

आमिर खान को ऑफर हुई थी 'बजरंगी भाईजान'

आमिर खान इन दिनों अपने इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान ने अभी हाल ही में Mashable India को एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान आमिर खान ने खुलासा करते हुए बताया कि सलमान खान की लोगों का दिल जीतने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान उन्हें ऑफर हुई थी। आमिर ने कहा, ' फिल्म बजरंगी भाईजान मेरे पास आई थी। कहानी सुनकर मैंने विजयेन्द्र जी से कहा, 'सर, इसमें सलमान ही होना चाहिए।'' आपको बता दें फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने ये भी बताया कि फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे उन्हें कभी ऑफर नहीं हुई थी।

End of Feed