आमिर खान ने शाहरुख खान संग हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो मुझसे नाखुश थे...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 1, 2025, 07:18 PM IST

Aamir Khan on Shah Rukh Khan Controversy: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में अपने पालतू कुत्ते का नाम शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) रखने की खबर पर चुप्पी तोड़ी है। इस विवाद पर आमिर खान ने जो बयान दिया वो खूब वायरल हो रहा है।

Aamir Khan on Shah Rukh Khan Controversy: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान की इस फिल्म को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के साथ-साथ आमिर खान का एक इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में आमिर खान अपनी लाइफ के अलग-अलग मुद्दों पर बात करते हुए नजर आए। आमिर खान ने इस दौरान कुछ ऐसे खुलासे भी किए जो लोगों को काफी हैरान कर रहे हैं। इसी इंटरव्यू के दौरान अपने और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बीच हुए विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी। तो चलिए जानते हैं आमिर खान ने शाहरुख खान संग हुए विवाद पर क्या बोला है।

Aamir Khan on Shah Rukh Khan Controversy

शाहरुख खान संग विवाद पर आमिर खान ने कही ये बात

आमिर खान ने हाल ही The Lallantop को दिए इंटरव्यू में अपने पालतू कुत्ते का नाम शाहरुख खान रखने की खबर पर चुप्पी तोड़ी है। आमिर खान ने कहा कि वो दौर बचपने का था। इसके आगे उन्होंने कहा कि 'दरअसल, एक वक्त था जब मैं और शाहरुख एक-दूसरे के लिए काफी कुछ बोल रहे थे। शायद वो मुझसे नाराज थे। अब मेरा अच्छा दोस्त है शाहरुख' आमिर खान का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आमिर खान के इस बयान के बाद शाहरुख खान और आमिर खान के बीच हुए विवाद को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है।

End of Feed