Sitaare Zameen Par Trailer: कुछ ही घंटों में रिलीज होगा आमिर खान की फिल्म का ट्रेलर, यूनिक वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Sitaare Zameen Par Trailer: आमिर खान की मोस्ट अवेटेड मूवी सितारे जमीन पर के ट्रेलर पर नई अपडेट आ गई है। अब फैंस को ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सितारे जमीन का ट्रेलर कुछ ही घंटों में रिलीज होने जा रहा है। आइए बताते हैं आपको ये लेटेस्ट अपडेट क्या है।

Sitaare Zameen Par Trailer: आमिर खान ( Aamir Khan) की अपकमिंग मूवी सितारे जमीन ( Sitaare Zameen Par) का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर बीच मझदार में लटका हुआ था जिसे अब किनारा मिल गया है। दरअसल पिछले हफ्ते रिलीज होने वाला ट्रेलर आगे के लिए टल गया था। हालांकि फैंस को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट आ गई है। जिसमें ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा हट गया है। आमिर खान की टीम ने ट्रेलर से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए फैंस को खुश कर दिया।

Sitaare Zameen Par Trailer

आमिर खान की प्रोडक्शन टीम ने ट्रेलर पर नई अपडेट शेयर की है। एक यूनिक वीडियो शेयर करते हुए टीम ने सितारे जमीन पर की स्टारकास्ट से मिलवाया है। इसे शेयर करते हुए लिखा है "आज रात ट्रेलर रिलीज़ होते ही हमारे सितारे उत्साह से झूम उठेंगे। सितारे ज़मीन पर का ट्रेलर आज रात जी नेटवर्क चैनल पर 7:50-8:10 बजे और आमिर खान प्रोडक्शन के सोशल मीडिया हैंडल पर 8:20 बजे रिलीज होगा।

End of Feed