दादा साहब फाल्के फिल्म की रिलीज डेट हो गई लॉक, हिन्दी सिनेमा के पिता को इस दिन बड़े पर्दे पर उतारेंगे आमिर खान

Dada Saheb Phalke Release Date: आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म दादा साहब फाल्के की रिलीज डेट भी लॉक हो गई है। फैंस की खुशी को बढ़ाते हुए फिल्म से जुड़े सूत्र ने खुलासा किया है कि फिल्म के लिए इसी साल तैयारी शुरू कर दी जाएगी। देखना दिलचस्प होगा की एक्टर-डायरेक्टर की ये हिट जोड़ी क्या कमाल करती है।

Dada Saheb Phalke Release Date: आमिर खान ( Aamir Khan) और फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी( Rajkumar Hirani) एक बार फिर साथ आ रहे हैं। उनकी अपकमिंग मूवी कोई और नहीं बल्कि हिन्दी सिनेमा के पिता कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के की बायोपिक होगी। फिल्म के लिए बातचीत जारी ही थी, इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई। आमिर खान इस साल फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर देंगे और अगले दो साल में यह फिल्म रिलीज भी हो जाएगी। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

Dada Saheb Phalke Release Date

पीपिंगमून की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार आमिर और राजकुमार( Rajkumar Hirani) 30 अप्रैल, 2027 को बायोपिक को सिनेमाघरों में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। यह तारीख दादा साहब की 157वीं जयंती से मेल खाती है। उनका जन्म 30 अप्रैल, 1870 को हुआ था। बायोपिक का प्री-प्रोडक्शन इस साल अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है, जिसके बाद कथित तौर पर दिसंबर में शूटिंग शुरू हो जाएगी। पोर्टल ने यह भी खुलासा किया है कि निर्माता इसे 2026 के मध्य तक पूरा करने की योजना बना रहे हैं। एआई-संचालित डिज़ाइन में विशेषज्ञता रखने वाली लॉस एंजिल्स स्थित एक कंपनी जाहिर तौर पर फिल्म के लिए तैयार है। इसका कारण यह है कि निर्माता 1900 के दशक की शुरुआत को पूरे तरीके से रियल दिखाना चाहते हैं।

End of Feed