'मैं बहुत लकी हूं...' गौरी स्प्रैट को पाकर पूरे हो गए Aamir Khan

Aamir Khan on Gauri Spratt: आमिर खान ने हाल ही में अपने निजी जीवन को लेकर खुलकर बात की है। आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

Aamir Khan on Gauri Spratt: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उनके बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म एक दिन की स्क्रीनिंग थी, जिसमें आमिर खान भी पहुंचे थे। उस समय आमिर खान अपने बेटे की मूवी को देखकर इमोशनल हो गए थे। इस बीच आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-लाडले बेटे की मूवी देख रो पड़े Aamir Khan, परिवार ने संभाला!!)

Aamir Khan on Gauri Spratt

गौरी स्प्रैट को पाकर पूरे हो गए आमिर खान (pic credit-instagram)

आमिर खान ने गौरी को लेकर कही ये बात

आमिर खान ने हाल ही में अपने निजी जीवन को लेकर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में आमिर ने ईमानदारी से स्वीकार किया कि अपनी जिंदगी में उन्होंने जो सबसे बड़ी गलती की, वह यह थी कि उन्होंने अपने बच्चों जुनैद खान और इरा खान के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए। आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ चल रहे रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत लकी हूँ कि मुझे गौरी मिली। उनके साथ मुझे बहुत सुकून मिलता है। किरण और रीना के साथ भी मेरा रिश्ता गहरा था, लेकिन बात नहीं बनी। गौरी के आने के बाद मुझे लगता है कि अब मैं मुकम्मल हो गया हूं।' (ये भी पढ़ें-3 Idiots के सीक्वल पर लगी मुहर, राजकुमार हिरानी ने तैयार कर ली स्क्रिप्ट; खुद Aamir Khan ने किया कंफर्म)

End of Feed