ओटीटी नहीं यूट्यूब पर रिलीज होगी आमिर खान की 'सितारे जमीन पर', जानें कब देख सकेंगे आप

Sitaare Zameen Par Update: बॉलीवुड स्टार आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म सितारे जमीन पर से आमिर खान ने धांसू कमबैक किया। आमिर की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि ये मूवी ओटीटी पर नहीं बल्कि इस प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।

Sitaare Zameen Par Update: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने धूम मचा दिया था। इस मूवी को लोगों ने इतना प्यार दिया कि ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो गई। फिल्म सितारे जमीन पर में आमिर खान ने शानदार एक्टिंग की है। वहीं जेनेलिया डिसूजा ने भी अपना जलवा बिखेरा है। काफी समय से लोग फिल्म को घर बैठकर देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच सितारे जमीन पर को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर आप गदगद हो जाएंगे। आइए नजर डालते है लिस्ट पर...

sitaare zameen par aamir

pic credit- sitaare zameen par movie

सितारे जमीन पर कहां होगी रिलीज

सिनेमाघर के बाद वैसे फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है लेकिन आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को यूट्यूब पर रिलीज होने वाली है। आमिर खान की दिली तमन्ना है कि फिल्म 'सितारे जमीन पर' को कम दाम में पूरी दुनिया के लोग देख सकें। ये फिल्म 1 अगस्त को यूट्यूब पर रिलीज होगी और भारत में इसे देखने के लिए केवल100 रुपये देने होंगे। वहीं अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और स्पेन जैसे 38 देशों में ये वहां की स्थानीय कीमत पर अवेलेबल होगी। अब फैंस सितारे जमीन पर को यूट्यूब पर देखने के लिए बेताब हैं।

End of Feed