एक ही कार में रीना दत्ता, किरण राव और Gauri Spratt, लोग बोले- 'आमिर खान का जलवा...'

Aamir Khan Video: आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

Aamir Khan Video: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि आमिर खान शादी करने वाले हैं। इन खबरों पर आमिर खान ने भी मुहर लगा दी है। आमिर खान और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) 5 जुलाई को सात फेरे लेंगे। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-गौरी के हाथों में हाथ डाल इवेंट में पहुंचे Aamir Khan, 'राधे भैया' बन सलमान ने दिखाया स्वैग)

Gauri Spratt video

आमिर खान के इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल (pic credit-instagram)

इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी एक्स पत्नी किरण राव, होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट और रीना दत्ता के साथ एक फैमिली आउटिंग के बाद एक ही कार में नजर आए। वीडियो में आमिर आगे की सीट पर बैठे दिखाई देते हैं, जबकि पीछे की सीट पर किरण राव, गौरी स्प्रैट और रीना साथ बैठे बातचीत करते और हंसते नजर आते हैं। इन सभी के बीच की अच्छी बॉन्डिंग ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आमिर खान, ये कैसे संभव है?' दूसरे ने लिखा, 'आमिर खान का जलवा है।'

End of Feed