गोविंदा की इस ब्लॉकबस्टर मूवी को आमिर खान ने बताया था 'घटिया', नाम जानकर होगी हैरानी

Aamir Khan Call This Movie 'Vulgar': बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आमिर खान ने अपने बयान में सुपरस्टार गोविंदा की एक मूवी को 'घटिया' बताया था। यह मूवी अपने जमाने में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 2.5 करोड़ में बनकर तैयार हुई गोविंदा की इस मूवी का नाम जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Aamir Khan Call This Movie 'Vulgar': 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा ने ऑडियंस के दिलों पर खूब राज किया था। कॉमेडी से लेकर रोमांटिक और एक्शन मूवीज में गोविंदा ने अपनी एक्टिंग लोगों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अभिनेता ने अपने करियर में 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'दुल्हे राजा', 'आंटी नंबर 1' और 'हीरो नंबर 1' जैसी कई बेहतरीन फिल्में की थी। दिलचस्प बात यह है कि ये सभी ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। आमिर खान ने एक बार बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें गोविंदा की एक मूवी पसंद नहीं आई थीं, जो उस दौरान ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Govinda and Aamir Khan

गोविंदा की इस मूवी को आमिर खान ने बताया था 'घटिया'

आमिर खान ने गोविंदा की फिल्म 'आंखें' को बेकार बताया था। उन्हें यह मूवी खास पसंद नहीं आई थी। इस मूवी को 2.5 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया था। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस मूवी ने उस दौरान 25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस मूवी में गोविंदा के साथ चंकी पांडे, रागेश्वरी, रितु शिवपुरी, शिल्पा शिरोडकर, कादर खान, सदाशिव अमरापुरकर, शक्ति कपूर और राज बब्बर अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

End of Feed