Aamir Khan And His Team Shows Patriotism Before Release Of Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। आमिर खान जल्द ही 'सितारे जमीन पर' फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। आमिर खान की इस फिल्म के ट्रेलर ने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। स्पेशल सिंड्रोम चाइल्ड पर आधारित आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले आमिर खान (Aamir Khan) ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। ट्रोलिंग के कारण ही लोगों ने एक बार फिर से आमिर खान की मूवी को बॉयकॉट करना शुरू कर दिया है। लेकिन इन सबके बीच ही आमिर खान ने अपनी टीम के साथ बड़ा कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें: राजकुमार हिरानी संग मिलकर दादा साहेब फाल्के की बायोपिक बनाएंगे आमिर खान, जल्द शुरू करेंगे काम
आमिर खान (Aamir Khan) और उनकी टीम ने 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) की रिलीज से पहले देशभक्ति की भावना दिखाई है। आमिर खान प्रोडक्शन्स ने इंस्टाग्राम से लेकर बाकी सोशल मीडिया पेज पर अपनी डीपी बदल दी और वहां भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया। आमिर खान और उनकी टीम के इस कदम ने लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
आखिर क्यों ट्रोल हो रहे हैं आमिर खान?
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त आमिर खान (Aamir Khan) ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की थी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बहुत बाद में अपना समर्थन जाहिर किया था, जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के वक्त आमिर खान तुर्की गए थे। 'बॉयकॉट तुर्की' ट्रेंड के बीच आमिर खान की तुर्की से जुड़ी क्लिप वायरल हो रही हैं, जिसपर लोगों ने फिर से आक्रोश जाहिर करना शुरू कर दिया है।
